गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: एड्स विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बाधकर किया विरोध प्रदर्शन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। ए० आर० टी० सेन्टर संयुक्त जिला चिकित्सालय सम्बद्ध माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर पर एड्स कर्मचारियों ने काली पट्टी बाधकर कार्य करने के साथ ही साथ वेतन वृद्धि में किये गये विसंगतियों पर दर्ज किया विरोध। नेशनल एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी भारत सरकार दिल्ली ने कर्मचारियों के वाजिब मांग को दरकिनार कर मनमाने व विसंगतियो से परिपूर्ण वेतन वृद्धि पत्र किया जारी।

पूरे भारत में एक साथ दिनांक 10-08-2022 से 15-08-2022 तक काली पट्टी बाधकर एड्स कर्मचारी कर रहे विरोध प्रदर्शन। विभाग के अधिकारी भी दे रहे साथ। 15 अगस्त 2022 तक संशोधित वेतन वृद्धि पत्र जारी ना होने की दशा में एड्स कर्मचारियों का पूरे भारत में कार्य बहिष्कार कर विशाल आन्दोलन करने की चेतावनी। एड्स कर्मचारियों के इस आन्दोलन से पूरे देश में भारी संख्या में मरीज होंगे परेशान देश के प्रधानमंत्री, नेशनल एड्स नियंत्रण सोसाइटी भारत सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ ही साथ देश व प्रदेश के अन्य जिम्मेदारी अधिकारियों को एड्स कर्मचारियों द्वारा अलग-अलग पत्र भेजकर भी दर्ज किया जा रहा विरोध। संयुक्त जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर पर ए० आर० टी० नोडल डॉ॰ सी० बी० चौधरी, जिला अध्यक्ष सिद्धेश्वर पाण्डेय, किरन अग्रहरि, आशुतोष तिवारी, रकीबुल्लाह, जय प्रकाश सिंह, राजमणि मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, दुर्गेश मिश्रा, सलीम सिद्दीकी, अरुण कुमार त्रिपाठी, अजय यादव, रुपम सिंह आदि लोगों ने काली पट्टी बाध कर किया विरोध प्रदर्शन।

Related Articles

Back to top button