गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर : रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोरखपुर। बीएसएन ग्लोबल स्कूल बेलावं उर्फ शाहपुर के तत्वावधान में दिपावली के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोली बनाई। छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में अपनी कला का परिचय देते हुए सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार की कलात्मक रंगोली बनाकर उसे रंग-बिरंगे रंगों से सजा कर अपनी सृजनात्मकता का प्रर्दशन किया।

रंगोली प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर कृति सिंह और कृति, द्वितीय स्थान पर याशमिन और अरुना तथा तृतीय स्थान पर रितिका और बिट्टन मिश्रा रही। रंगोली प्रतियोगिता का शुभारम्भ निदेशक जे.के. जायसवाल ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। इससे उनका बहुमुखी विकास होता है। प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक संचालन चन्द्रकला मौर्य ने किया। इस अवसर पर दीपक सिंह, कुसुम, सामरा काजी, शालिनी शर्मा, पूजा यादव, प्रतिभा, सुमन, वैष्णवी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button