गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: अजय कसौधन को जिलाध्यक्ष, भीमचन्द कसौधन को महामंत्री चुना गया

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिले के व्यापारियों की एक बैठक मंगलवार को मुख्यालय पर आयोजित की गयी। जिसमें व्यापारियों से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से अजय कसौधन को उप्र उद्योग व्यापार संगठन का जिलाध्यक्ष, संजय कसौधन को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य/जिला प्रभारी व भीमचन्द कसौधन को महामंत्री चुना गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने कहा कि वर्तमान में जनपद स्थित व्यापारियों के हित के लिए संगठित होने की आवश्यकता है। जब आप संगठित होंगे तभी आप विकास भी करेंगे। इस दौरान नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अजय कसौधन ने कहा कि आप सभी व्यापारी भाईयों ने मिलकर उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह हर सम्भव निर्वहन करने को प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि जिले के छोटे-बड़े व्यापारियों की हर समस्याओं को निस्तारण के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। यह संगठन व्यापारियों के हितों की लड़ाई तथा उनके हक व सम्मान के लिए सभी मोर्चों पर डटकर खड़ा रहेगा। यह संगठन समय-समय पर शासन-प्रशासन के सहयोग से व्यापारियों के लिए हर संभव कार्य करेगा। इस दौरान नव निर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य/जिला प्रभारी संजय कसौधन ने कहा कि पूर्व में व्यापारियों के हितों की बात करते हुए कई संगठन बनाये गए, परन्तु अदूरदर्शिता, स्वंय का हित साधने व संगठित न होने के चलते सभी संगठन निष्क्रिय हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का गठन करना पड़ा है। जो कि सभी व्यापारियों साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा। जिला कार्यकारिणी गठन के दौरान सर्वसम्मति से विनोद कसौधन जिला संयोजक, अनिल जायसवाल वरिष्ठ महामंत्री, कमलेश दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कसौधन, मो. याहिया, राकेश दत्त त्रिपाठी, महेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, शिव रतन कसौधन, अभिलाष जायसवाल को उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार वर्मा जिला मीडिया प्रभारी, राणा प्रताप सिंह, करुणेश कुमार जायसवाल जिला संगठन मंत्री, नीरज श्रीवास्तव व हृदय राम वर्मा जिला सह संगठन मंत्री, उमेश कुमार साहू व मोहम्मद हारून, जिला मंत्री, शिव कुमार कसौधन व आशीष जायसवाल जिला संयुक्त मंत्री, रणजीत कसौधन, रिजवान, विवेक कुमार यादव, विंध्याचल, अनिल कसौधन जिला सचिव, दीनानाथ अग्रहरि को नगर अध्यक्ष तथा लक्ष्मी नारायण कसौधन को विधिक सलाहकार का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार हरिराम मिश्रा, बैजनाथ कसौधन, वेदप्रकाश श्रीवास्तव (राहुल), रेवती रमन गुप्ता आदि को संगठन का जिला संरक्षक बनाया गया है। इस अवसर पर उपस्थित दर्जनों व्यापारी ने संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button