उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
महिला थाना द्वारा 02 परिवार के मध्य सुलह समझौता कराकर उनके परिवार को बिखरने से बचाया

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देशन में बुधवार को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केन्द्र/नई किरण (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 04 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई। जिसमें परामर्श के बाद 02 पत्रावली का सफल निस्तारण कर 02 परिवार को बिखरने से बचाया गया व 02 पत्रावली में वार्ता प्रचलित है। दो परिवार को बिखरने से बचाने में थानाध्यक्ष शाइस्ता, उप निरीक्षक राम नारायण शुक्ला, महिला मुख्य आरक्षी सविता सिंह, महिला मुख्य आरक्षी सत्या त्रिपाठी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं निस्तारित पत्रावली में मुकलावती पत्नी बालजी निवासी तेलियाडीह थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर और ममता पत्नी भैया लाल निवासी बसौना थाना व जनपद सिद्धार्थनगर था।




