पुलिस ने एक नफर वारन्टी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

इटवा/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेन्दु सिंह के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक इटवा श्याम सुन्दर तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना इटवा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी सम्बन्धित न्यायालय जे0एम0 डुमरियागंज द्वारा निर्गत वारन्ट वाद संख्या 49/20 धारा 279/337/338 भा0द0वि0 थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर से सम्बन्धित वारन्टी केशव राम को मधुकरपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय सिद्धार्थनगर भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारन्टी केशव राम पुत्र जैसराम निवासी मधुकरपुर थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव, उप निरीक्षक अवधेश यादव मौजूद रहें।




