साइबर फ्रॉड की धनराशी को पुलिस ने कराया वापस

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र मिश्रौलिया पर दिनांक 05.07.2025 पर हुए साइबर फ्रॉड से सम्बंधित आवेदक विनोद कुमार पुत्र जयराम साकिन थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया गया कि आवेदक ने कुल 3030/- रुपये ट्रान्सफर हो गया था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा साइबर जागरूकता अभियान व साइबर अपराध की रोकथाम के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में जांच के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में साइबर सेल टीम उप निरीक्षक छविनाथ राम व उप निरीक्षक श्याम कन्हैया दूबे प्रभारी साइबर सेल थाना मिश्रौलिया मय साइबर सेल के प्रयास से फ्राड हुए कुल 3030/- रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।




