जिलाधिकारीने किया धान क्रय केन्द्र, जोगिया का औचक निरीक्षण,दिखे नाराज

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा धान क्रय केन्द्र, जोगिया ए एवं जोगिया बी0 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विपणन शाखा के धान क्रय केन्द्र जोगिया ए एवं जोगिया बी0 के निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी विद्यासागर विपणन निरीक्षण उपस्थित मिले उनके प्रभार वाले दोनों क्रय केन्द्रों पर कुल 5737.20 कु0 धान 86 किसानांे से खरीद किया गया है। निरीक्षण के समय तक दोनों केन्द्रों पर 6 किसानों की तौल की जा चुकी थी, मौके पर किसान महबूब पुत्र मोबीन निवासी करौंदा मसिना की तौल की जा रही थी। किसान से वार्ता करने पर बताया गया की यहॉ धान बेचने में कोई असुविधा नही है धान की सफाई कराकर तौल की जा रही है अन्य उपस्थित किसानों ने भी खरीद व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इसके पश्चात क्रय संस्था पी0सी0यू0 के क्रय केन्द्र पथरा बाजार का निरीक्षण किया गया। क्रय प्रभारी सचिव रामफेर यादव उपस्थित थे। मौके पर तौल नही हो रही थी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा प्रतिदिन खरीद करने के निर्देश दिये गये, केन्द्र पर अभी तक मात्र 224.00 कु0 क्रय करने पर भी जवाब तलब करने का निर्देश दिया गया, यह भी निर्देश दिया गया कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नही होना चाहिए। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कन्ट्रोल रूम न0 9565772025, विभाग के टोल फ्री न0 18001800150, जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मो0 न0 9415075784 तथा जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के मो0न0 9454417530 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निरीक्षण के समय जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार एवं पी0सी0यू0 के जिला प्रबन्धक सुधांशू श्रीवास्तव उपस्थित थे।



