सदर थाने की पुलिस की लापरवही से युवक ने थाने में गले पर मार लिया ब्लेड

सिद्धार्थनगर। नगर के रेलवे स्टेशन के पास से बृहस्पतिवार को संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पकड़े गए सिसहनिया निवासी अरशद को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए उसे सदर थाने लाया गया, जहां पेशाब करने की इच्छा जाहिर की।पुलिस उसे लेकर गई। इसी दौरान उसने अपने गले पर ब्लेड से वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया। गंभीर हालत में उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।आप को बता दे की उसकी पहचान पहचान नगर के सिसहनिया निवासी अरशद के रूप में हुई है। बाइक चोरी के संदेह में हिरासत में लिए युवक गया था। थाने में प्रारंभिक पूछताछ के बाद जब वह पेशाब के लिए गया, तभी उसने अचानक ब्लेड से खुद को घायल कर लिया।इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रामा यादव ने बताया कि चोरी के संदेह में उसे हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के लिए उसे थाने लाए थे, जहां पेशाब के लिए जाने की बात कहकर परिसर में ही गया था। अचानक उसने गले पर ब्लेड मार ली, जिससे वह घायल हो गया। तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।




