गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अधर्म और हिंसा के खिलाफ एकजुट हो हिन्दू समाजरूराजीव नयन

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित सिंघेश्वरी मंदिर प्रांगड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिद्धार्थनगर विभाग द्वारा विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश चंद्र शर्मा ने किया एंव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन व विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध कथा वाचक संतोष कुमार शुक्ला रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री राजीव नयन ने सकल हिन्दू समाज से अधर्म और हिंसा के खिलाफ एकजुट होने का आवाह्न किया। उन्होंने मुगल आक्रांताओं के खिलाफ महाराणा प्रताप और शिवा जी महराज के बलिदान को याद करते हुए समाज से एक रहेंगे तो नेक रहेंगे कि बात कही। विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा देश के मुसलमानों को भारतीय संस्कृति, पर्यावरण, योग जैसे मुद्दों को समझने के लिए, सऊदी अरब और रूस जैसे देश का उदाहरण देकर उन्हें समझाया. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में मुसलमान भाइयों ने जमीन देकर वहां पर स्वामीनारायण का मंदिर बनवाया है. रूस में चर्च के लोगों ने मंदिर बनवाने के लिए जगह दी है।भारत की संस्कृति, योग परंपरा और आयुर्वेद को पूरी दुनिया स्वीकारती है. इसमें हिंदू, मुस्लिम, ईसाई किसी भी धर्म- वर्ग का भेद नहीं होता. जो योग- प्राणायाम, भारत का हिन्दू करता है वही दुनिया का मुस्लिम, ईसाई अन्य धर्म के लोग करके स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह अभय,नगर प्रचारक अरुणेश, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ,जिला उपाध्यक्ष सुनील, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य जी, जिला महामंत्री विपिन सिंह, जिला मंत्री फतेह बहादुर सिंह , नगर महामंत्री अनुराग,सभासद राजाराम, अमन इत्यादि स्वयंसेवकों की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!