गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

छात्र/छात्राओं को महिला अपराध व बचाव के बारें में किया जागरुक

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। थानाध्यक्ष ढेबरूआ नरायन लाल श्रीवास्तवष् के कुशल नेतृत्व में सोमवार को थाना ढेबरुआ मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के स्वतन्त्रता सेनानी उदय राज बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढेबरुआ विकास खण्ड बढ़नी थाना ढेबरुआ में जाकर छात्र/छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा व नये कानून के बारें में जागरुक किया गया तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे बालिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर-112, पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090, वूमेन पावर हेल्प लाइन, 1076, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 108, एम्बुलेंस सेवा, 1930, साइबर अपराध हेल्प लाइन, 1098, चाइल्ड हेल्प लाइन, 102, स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार हेड कांस्टेबल विवेकानन्द यादव, महिला आरक्षी मीरा रानी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!