बर्डपुर नंबर 10 के देवरा चौधरी में बने मॉडल अन्नपूर्णा भवन का बीडीओ ने किया शुभारंभ

बर्डपुर। ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 के देवरा चौधरी में सोमवार को मॉडल अन्नपूर्णा भवन का शुभारंभबीडीओ विजय सिंह ने किया। राशन कार्डधारकों को अब कोटे की दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। शासन की नई व्यवस्था के तहत अन्नपूर्णा भवन से उचित मूल्य की दुकान पर राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न के साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं का भी वितरण होगा। इसी क्रम में बीडीओ ने पंचायत भवन में बनी लाइब्रेरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी में बने एमडीएम शेड का भी निरीक्षण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कोई अध्यापक नहीं मिले बीडीओ को बताया गया कि प्रधानाध्यापक कहीं मीटिंग में गए हैं। बीडीओ ने रसोईया से पूछा आज क्या खाना बना। रसोईये ने बताया कि रोटी-सब्जी। उन्होंने पूछा कितने बच्चे हैं तो बताया कि 40 बच्चे हैं। उन्होंने पंचायत सहायक से पूछा कितनी फैमिली आईडी बनी हैं। पंचायत सहायक ने बताया कि आज पांच आईडी बनी है।




