गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अवैध वसूली प्रकरण में दो सदस्यीय जांच समिति का गठन

विधायक विनय वर्मा की पैरवी पर आदर्श विद्यालय इण्टर कालेज में निर्धारित फीस से ज़्यादा फीस वसूली प्रकरण में जिलाधिकारी ने बैठाई जाँच, पांच दिनों में जांच रिपोर्ट देने का दिया निर्देश

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। बढ़नी के गांधी आदर्श विद्यालय इण्टर कालेज में कथित अवैध वसूली के मामला अब नया मोड़ आ गया है।जिलाधिकारी ने विद्यालय में छात्रों के साथ हो रहे अवैध फीस वसूली (आर्थिक शोषण) की जांच के लिए उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर की दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर निष्पक्ष साक्ष्यों के साथ अपना अभिमत अंकित करते हुए पांच दिनों में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। मामले को लेकर विधायक विनय वर्मा ने कहा कि बढ़नी के गांधी आदर्श विद्यालय इण्टर कालेज में लगातार छात्र-छात्राओं के साथ शासन द्वारा निर्धारित फीस से ज़्यादा अवैध फीस वसूली व उनके साथ धन उगाही करने की लगातार शिकायतें साक्ष्यों सहित मिलने के बाद मैंने डीएम को पत्र लिखा था। पुनः विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में जाने पर विद्यालय के छात्रों द्वारा मुझसे विद्यालय के प्रबंध तंत्र द्वारा निर्धारित फीस से कई गुना अधिक धन/फीस के रुप में बिना किसी रसीद के लेने की शिकायत की गई थी। जिसका साक्ष्य के रुप में उपलब्ध करवाई गई वीडियो क्लिप को मैंने तत्कालीन जिलाधिकारी को कार्रवाई करने के संबंध में भेज भी दिया था लेकिन तत्कालीन डीआईओएस का खुला संरक्षण प्राप्त होने के कारण संलिप्त लोगों पर इसका तनिक भी असर नहीं हुआ और उसके बाद पुनः विद्यालय में आयोजित एक परीक्षा के पूर्व छात्र-छात्राओं से जबरन अवैध धन वसूली की गई ।मजबूरन पीड़ित छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी पीड़ा प्रकट करते हुए वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ, जो कि विद्यालय द्वारा छात्रों के हितों की अनदेखी व संवेदनहीनता का एक प्रत्यक्ष उदाहरण भी है। बार-बार साक्ष्यों सहित शिकायतों के मिलने के पश्चात मेरे द्वारा की गई शिकायत पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने विद्यालय में छात्रों के साथ हो रहे अवैध फीस वसूली/आर्थिक शोषण की जांच के लिए उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर की दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर निष्पक्ष साक्ष्यों के साथ अपना अभिमत अंकित करते हुए पांच दिनों में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!