गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

सिद्धार्थनगर का कथित पत्रकार अवैध गाजे के साथ महाराजगंज में गिरफ्तार

महाराजगंज। रविवार को अजय कुमार वर्मा ने सफेद कलर के डिजायर से आ रहे तीन युवकों को अवैध गांजेकी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है पुलिस ने अपने प्रेस नोट में लिखा कि योगेंद्र कुमार राय प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर चल रहे जांच के दौरान मुखबीरों की सूचना पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार पर सवार तीन युवको को 3.870 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ बनकटी मोड़ से दिन में 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवको के पास से अवैध गांजा पाए जाने पर उनका चालान कर दिया गया है एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत चालान किए जाने वाले अभियुक्तों में फागू पुत्र श्यामबहादुर चौधरी निवासी फैजपुर गौराबाजार थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर, विशाल पाण्डेय पुत्र हरीश पाण्डेय बनकटवा उत्तरी थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर, श्यामसुन्दर पुत्र शिवकरन यादव गुजरौलिया ग्रांट थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर है। पुलिस के मुताबिकपकड़े गए अभियुक्तो में एक युवक अपने आप को कथित पत्रकार भी बताता है पुलिस ने बताया कि उनके पास से एक समाचार चैनल की आईडी भी प्राप्त की गई है जिसको लेकर भी जांच की जा रही है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!