हिंदू सम्मेलन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

डुमरियागंज। संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत तृतीय चरण में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में डुमरियागंज नगर के अग्रसेन नगर बस्ती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में 23 दिसंबर (मंगलवार) को सुबह 1 बजे होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए आज भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।हिंदू सम्मेलन समिति बांसी के जिला अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। अमरनाथ सिंह ने कहा कि समस्त हिंदू समुदाय को एक मंच पर लाना और संगठित करना ही इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है। संघ शताब्दी वर्ष में यह तृतीय चरण का कार्यक्रम 14 दिसंबर से 11 जनवरी तक चलेगा।कार्यक्रम में अशोक अग्रहरि शशि प्रकाश अग्रहरि चिंकू यादव राजू पाल गोकर्ण पांडे मानवेंद्र मिश्रा वासुदेव धर दुबे मकेश्वर पांडे प्रभावती देवी विनय पाठक राजकुमार चौधरी पंडित राकेश शास्त्री अमित वर्मा रामपाल वर्मा अवधेश सिंह दिनेश सिंह गुलशन अग्रहरि, वीरू साहनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आयोजकों ने सभी हिंदू बंधुओं से 23 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।




