गिरफ्तार किए गए 05 अभियुक्तों के पास से पीली धातु 13.10 ग्राम, सफेद धातु 1 किलो 660 ग्राम, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा व एक मोटरसाइकिल बरामद
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। बहराइच जिले के थाना हरदी पुलिस व स्वॉट सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मु0अ0सं0 441/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित 05 अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीली धातु 13.10 ग्राम, सफेद धातु 1 किलो 660 ग्राम, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा व एक मोटरसाइकिल बरामद किया। मिली जानकारी अनुसार दिनाँक 27.11.2025 को वादी मुकदमा यज्ञ नरायन पुत्र राम हर्ष निवासी भगवानपुर थाना हरदी जनपद बहराइच ने हरदी थाने में लिखित सूचना दिया कि दिनांक 26/27.11.2025 की रात्रि में समय 01.00 से 03.00 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के घर में घुसकर जेवरात व नकदी चुरा लिये हैं, साथ ही सुनील कुमार शुक्ला की ज्वैलरी की दुकान में तिजोरी तोड़ने का असफल प्रयास किये हैं। इस सम्बन्ध में थाना हरदी में मु0अ0सं0 441/2025 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस का अभियोग अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक बहराइच ने टीम की घोषणा कर दिया तत्पश्चात दिनाँक 07.12.2025 को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि चोरी से सम्बन्धित अभियुक्त चोरी के माल के साथ शंकरपुर बीज वितरण की दुकान के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मौजूद 02 अभियुक्तों अशोक कुमार पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम पचासा माजरा ओझापुरवा थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर खीरी, अजय कुमार चौहान पुत्र गुरुदेव निवासी खमरिया शुक्ला थाना हरदी जनपद बहराइच को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग दिनाँक 26/27.11.2025 की रात्रि को यज्ञ नरायन के घर से की गई चोरी का कुछ माल सूबेदार पुत्र होली प्रसाद निवासी अरनवा, मजरा पोस्ट वैवाही पुलिस चौकी वैवाही बाजार, थाना खैरीघाट जनपद बहराइच, धनाजी सेंडे पुत्र उल्लास राव मराठा निवासी काजीपुरा पूर्वी 2 पुलिस चौकी बशीरगंज थाना कोतवाली नगर जिला बहराइच मूल निवासी आठपाड़ी, साटे नगर चौक पुलिस चौकी के पीछे थाना आठपाड़ी जिला सांगली महाराष्ट्र प्रदेश, करन साहू पुत्र दिनेश साहू उम्र निवासी नाजीरपुर निकट हवाई धर्मशाला थाना नगर कोतवाली जनपद बहराइच बताया को बेचा है , साथ ही अभियुक्तों द्वारा पूर्व में थानाक्षेत्र हरदी अन्तर्गत अन्य स्थानों (ग्राम फत्तेपुरवा, राजी चौराहा) से चोरी करने की बात स्वीकार की गई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर उक्त तीनों अभियुक्तों सूबेदार, धनाजी सेंडे, करन साहू को हिरासत में लेकर उनसे भी चोरी का माल बरामद किया गया।





