गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्रधानाचार्यों का पांच दिवसीय नेतृत्व क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

बांसी/सिद्धार्थनगर। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों में नेतृत्व क्षमता संवर्धन हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डाइट सभागार में संपन्न हुआ।अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप प्रशिक्षण समापन के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने संबोधित करते हुए उन्हें इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वारा सीखी गई एक्टिविटीज व कार्यशाला को अपनी संस्थाओं में लागू करने तथा उसे खुद भी आत्मसात करने के लिए अभिप्रेरित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में डाइट के वरिष्ठ प्रवक्ता लाल जी पांडे द्वारा सभी प्रधानाचार्य का मार्गदर्शन करते हुए आभार ज्ञापित किया किया गया और प्रशिक्षण में प्राप्त सभी प्रकार की जानकारी को सभी प्रधानाचार्ययों के द्वारा अपने जीवन में तथा अपनी संस्थाओं में लागू कर गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को जीआईसी पचमोहनी के प्रधानाचार्य करुणाकांत तथा जीआईसी परसाजमाल के प्रधानाचार्य अभिषेक तथा जीआईसी दूल्हा सुमाली के प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा सभी प्रधानाचार्य को कुशलतापूर्वक प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष एवं माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा के प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी तथा जिला मंत्री व प्रधानाचार्य महात्मा बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगिया बृजेश कुमार द्विवेदी ने भी सभी को अपना मार्गदर्शन दिया ।इस कार्यक्रम का सफल संचालन उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के कोषाध्यक्ष व प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में डाइट बांसी के प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, मंजुला यादव, फुरकान अहमद महेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस विशेष कार्यक्रम में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्य ने प्रतिभाग किया जिसमें विजय कुमार वर्मा, आलोक कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर शेषनारायण पांडे, जयराम यादव, डॉक्टर धर्मेंद्र मिश्रा, रामनिवास कुशवाहा, तेज बहादुर चौधरी राजेश कुमार चौधरी अरविंद कुमार चौधरी विजय कुमार मिश्रा हरिओम शुक्ला दीप नारायण सिंह विनय अनमोल मोहम्मद फरीद अहमद अब्बासी रविंद्र श्रीवास्तव प्रकाश सिंह वीरेंद्र कुमार सिंह राजेंद्र सिंह सीमा वर्मा दीपक कुमार पांडे आशीष श्रीवास्तव काजी मुहम्मद तारिक, डॉक्टर अहमद ,चंद्रभान संजय गुप्ता नरेंद्र कुमार गुप्ता मनोज गौतम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!