उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
नेपाल में हिंसा को लेकर एसएसबी जवानों का सीमा पर पैदल गश्त/चेकिंग लगतार जारी

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में नेपाल राष्ट्र में आन्दोलन/हिंसा के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु बुधवार को थानाध्यक्ष चिल्हियां व एसएसबी के जवानों के साथ पुलिस द्वारा भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पैदल गश्त/चेकिंग किया गया। वहीं एसएसबी के साथ भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शान्ति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी।




