साहित्य परिषद द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन को किया गया सम्मानित

डुमरियागंज। तथागत गौतम बुद्ध हिंदी साहित्य परिषद डुमरियागंज के तत्वाधान में गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हबीबुल्लाह के परिजन तुफैल अहमद को उनके घर पर जाकर सम्मानित किया गया। बीते 18 नवंबर को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डुमरियागंज के मैदान पर एक शाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया था आयोजन के बाद कार्यक्रम आयोजक राम प्रकाश गौतम व मंजू गौतम द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिलकर उन्हे साहित्य परिषद के उद्देश्य व आयोजनों के बारे में जानकारी देते हुए सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हबीबुल्लाह के परिजन तुफैल अहमद को उनके घर पर जाकर सम्मान पत्र व शाल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राम प्रकाश गौतम द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में कवि सम्मेलन में मुशायरा का आयोजन किया जाता है। एक श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से उन्हें याद करते हुए डुमरियागंज से जुड़े इतिहास के बारे में भी अवगत कराया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि डुमरियागंज क्षेत्र में कई ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।




