उत्तर प्रदेशबहराइच
थानाध्यक्ष टीएन मौर्या ने बौंडी कस्बे में रैली निकालकर दी यातायात की जानकारी

तेजवापुर/बहराइच। मंगलवार को बौंडी कस्बे में यातायात माह अभियान के तहत बौंडी थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ मौर्या के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकाली गई। थानाध्यक्ष ने लोगों से बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने,चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने,शराब पीकर वाहन न चलाने व सभी कागजात साथ रखने की अपील की। इस मौके पर एसएसआई धर्म प्रकाश सिंह, एसआई रोहित कुमार,राकेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रवि सिंह, विनोद कुमार, मुन्नी लाल, कांस्टेबल सूर्य प्रताप सिंह, महिला कांस्टेबल राधा वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहें।




