गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

अज्ञात चोरों ने सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर सोने चांदी के जेवरात पर किया हाथ साफ

हरैया/बलरामपुर। जिले के स्थानीय थाना हरैया क्षेत्र के परसपुर चौराहे पर रविवार रात अज्ञात चोरों ने मनीष ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर लगभग डेढ़ लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना रात करीब 11रू54 बजे की बताई जा रही है, जो दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चार अज्ञात चोर नजर आ रहे हैं, जिन्होंने मुंह ढककर वारदात को अंजाम दिया।दुकान मालिक मनीष सोनी पुत्र केशव चंद्र सोनी ने बताया कि वह रविवार शाम 5रू30 बजे दुकान बंद कर महमूद नगर स्थित अपने घर चले गए थे। सुबह 5रू30 बजे रोड पर दौड़ लगाने वाले युवाओं ने दुकान का शटर खुला देखकर उन्हें सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर शटर का ताला टूटा था और दुकान का सामान बिखरा मिला। चोर दुकान से 800 ग्राम चांदी के जेवर व 5 ग्राम सोने का जेवर उठा ले गए।चोरों ने बगल की मेडिकल स्टोर का भी ताला तोड़ा और उन्हें कुछ नहीं मिला। दुकान के सामने रखी सिलाई मशीन पर दर्जी के कुछ कपड़े भी चुरा ले गए। रोड के उसे पर रखी गुमटी का भी ताला तोड़कर सामान चोरी किया। मनीष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में रात 2रू08 बजे एक काली स्कॉर्पियो (डायल 112 वाहन) दुकान के पास कुछ सेकंड रुकते दिखी, लेकिन पुलिस कर्मियों को घटना का संज्ञान नहीं हुआ। जबकि अज्ञात चोर लगभग 2रू10 पर दुकान से बाहर रोड की उस तरफ रख्खी गुमटी की तरफ जाते देखे गए हैं।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज खंगाल ने शुरू कर दिए हैं वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंच कर साथ संकलन किया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है, जांच आगे बढ़ रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!