बाल दिवस के अवसर पर बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। बाल संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए बच्चों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे स्वयं निर्णय लेकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें। बाल दिवस के अवसर पर बाल अधिकार जागरूकता सप्ताह के तहत मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, नौगढ़ में खंड शिक्षा अधिकारी महोदय के निर्देशन में बाल अधिकार मुद्दों पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे एंटी रोमियो स्क्वाड की इंचार्ज शाइस्ता, ए आर पी (मैथ) शिवशंकर मिश्रा और वार्डन गीता यादव द्वारा चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। एमएसईएमवी के डिस्ट्रिक्ट लीड प्रसून शुक्ल व जय प्रकाश ने बालिकाओं के साथ बाल अधिकार दिवस पर चर्चा की, जिसमें बालिकाओं ने बाल संरक्षण से जुड़े प्रश्न पूछे। इसी क्रम में साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्णउ जानकारी भी साझा की गई। बालिकाओ ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किये और नुक्कड़ नाटक बाल विवाह और अनपढ़ बहू के माद्यम से बच्चों को जागरूक किया व बच्चियों ने पेंटिंग के माध्यम से बाल विवाह और बालिका सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड की इंचार्ज शाइस्ता एवं उनकी टीम द्वारा संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया गया तथा सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1930 और 1090 की जानकारी भी छात्राओं को दी गई। इस दौरान उन्होंने बच्चियों को आत्मरक्षा के लिए भी प्रशिक्षित किया। अंत में बाल विवाह मुक्तजीज भारत कैम्पेन के तहत शपथ कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में एमएसईएमवीए से सरोहित दुबे, लेखाकार नितेश गुप्ता, शिक्षिका अंतिमा, प्रिया द्विवेदी, रंजना मिश्रा, लक्ष्मी चौधरी, सोनल राय, शैल यादव, रश्मि सिंह, रूबी ख़ातून महिला आरक्षी सुनीता यादव, आरक्षी श्री प्रकाश, सत्येंद्र सिंह, योगेंद्र मोहन, अनिकेत पाण्डेय, अमन शर्मा सहित विद्यालय की समस्त छात्राएं शामिल शामिल रहे।




