राइज से बेहतर होगा टीकाकरण अभियान

बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को जिला एवं ब्लाक स्तरीय टीकाकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। रैपिड इम्यूनाइजेशन स्किल इनहान्समेंट (राइज) ई-लर्निंग प्लेटफार्म के संबंध में अधिकारियों को जानकारी दी गई। राज्य स्तर के प्रशिक्षक प्रदीप कुमार त्यागी ने राइज ई-प्लेटफॉर्म की बारीकियां प्रतिभागियों को सिखाई । मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि राइज ई-लर्निंग प्लेटफार्म का उद्देश्य टीकाकरण कार्यक्रम के कुशल संचालन के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कौशल में वृद्धि करना है। सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण में एएनएम, सीएचओ, स्टाफ नर्स एवं महिला पर्यवेक्षकों को भी शामिल किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी पी सिंह, डॉ मीनाक्षी चौधरी, डॉ अनिल कुमार चौधरी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, शिखा श्रीवास्तव, श्याम मिश्रा,एवं ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम , बीसीपीएम आदि मौजूद रहे।




