बाल दिवस पर पीपीएस सहित विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित

सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में स्थित पीपीएस पब्लिक स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल, सेन्ट थामस पब्लिक सहित विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह और सांस्कृतिक माहौल में मनाया गया। आपको बता दें कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। बच्चों ने श्चाचा नेहरूश् को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व, राष्ट्रनिर्माण में योगदान और बच्चों के प्रति उनके स्नेह को स्मरण किया। पीपीएस पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव ने बाल दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस दिन का लक्ष्य बच्चों को नेहरू जी के आदर्श जीवन, त्याग, राष्ट्रभक्ति और उनके मूल्यों से परिचित कराना है। साथ ही, समाज में बच्चों की भूमिका, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी इस आयोजन का प्रमुख संदेश रहा। पीपीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल और नगर पंचायत शोहरतगढ़़ अध्यक्षा उमा अग्रवाल भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें अध्ययन में एकाग्रता, अनुशासन तथा समय प्रबंधन का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता और शिक्षकों के प्रति सम्मान व कृतज्ञता बनाये रखने की अपील की। इस दौरान चेयरमैन ने बच्चों में चाकलेट वितरित किया। वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि शिक्षा मनुष्य को विवेकशील, संस्कारित और शिष्ट बनाती है। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा से ही रचनात्मकता, परिपक्वता और सकारात्मक जीवन दृष्टि का विकास होता है। उनका मानना था कि हर बच्चे का प्रथम कर्तव्य विद्या अर्जन कर स्वयं को राष्ट्र के लिए योग्य बनाना होना चाहिए, ताकि नेहरू जी का आदर्श भारत साकार हो होना चाहिए, ताकि नेहरू जी का आदर्श भारत साकार हो सके। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य-गीत प्रस्तुतियाँ, बैडमिंटन, खो-खो, स्पून गेम, कलर जेम प्रतियोगिता, चित्रकला और भोजन स्टॉल सहित कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं बीआरसी शोहरतगढ़़ के शिक्षक मुश्तन शेरुल्लाह को प्रबन्धक पी0पी0 श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा नेता श्याम जायसवाल, चेयरमैन उमा अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, मानवाधिकार के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र उर्फ नीलू रूंगटा, व्यापार संगठन तहसील अध्यक्ष आनन्द कसौधन ने शाल पहनाकर सम्मानित किया। वहीं बाल दिवस के अवसर पर उपरोक्त लोगों ने बच्चों के साथ केक काटकर चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उपस्थित अतिथि, शिक्षक, शिक्षिका में सहित बच्चे उपस्थित रहें।




