उत्तर प्रदेशश्रावस्ती
खेत में चारा काटते समय युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के फत्तूपुर तनाज़ा गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान अमरनाथ यादव (पुत्र रिखी राम) निवासी फत्तूपुर तनाज़ा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, अमरनाथ रोज़ की तरह सुबह खेत में गए थे और चारा काट रहे थे। तभी अचानक तेज़ गर्जन के साथ बिजली गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही नवीन मॉर्डन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।




