प्रेम प्रसंग में पेट्रोल डालकर जलाकर मार डालने के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

खेसरहा। क्षेत्र के बरनवार गांव में एक व्यक्ति के ऊपर पेट्रोल डालकर कुछ लोगों ने आग लगा दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित की पत्नी ने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुधा और माधुरी को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि तीसरे आरोपी राकेश को शुक्रवार को बांसी बेलौहा मार्ग से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।थाना क्षेत्र के बरनवार गांव निवासी कृष्णदेव उर्फ रोहित पांडे पुत्र नृत्य गोपाल संदिग्ध परिस्थितियों में जल गए है। पीड़ित कृष्णदेव की पत्नी पूनम ने खेसरहा थाने में तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगा देने का आरोप लगाया है। अपने दिए तहरीर में पूनम ने लिखा है कि बुधवार रात करीब 8 से 9 के बीच गांव के ही सुधा व माधुर पुत्र स्व राजमणि यादव तथा राकेश पुत्र स्व राजमणि यादव ने कृष्णदेव को घर पर खाना खाने के बहाने बुलाया। जान से मारने की नीयत से सुधा व माधुरी ने मेरे पति के ऊपर पेट्रोल डाल दिया उसके बाद राकेश ने आग लगा दी। जिससे मेरे पति काफी जल गए। पूनम ने यह भी आरोप लगाया है कि पेट्रोल गांव के ही किसी लड़के द्वारा मंगवाया गया है। घटना के बाद परिजन बुरी तरह से जल चुके कृष्णदेव को गोरखपुर ले गए। गुरुवार दोपहर में उसकी मौत हो गई। थाना अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की पत्नी पूनम के तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों सुधा, माधुरी व राकेश के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि सुधा और माधुरी को गुरुवार।




