उत्तर प्रदेशबलरामपुर
रामबल यादव इंटर कॉलेज के यूपीपी में चयनित विद्यालय के छात्रों को किया सम्मानित

बलरामपुर। रामबल यादव इंटर कॉलेज नया नगर बलरामपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस(यूपीपी) में चयनित विद्यालय के छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र मुकेश कुमार वर्मा ,अनिल कुमार के साथ-साथ विद्यालय के पूर्व अध्यापक गुलशन जायसवाल को चयनित होने के लिए विद्यालय प्रबंधक राजेश कुमार यादव तथा प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार वर्मा के द्वारा पुष्पमाला पहनाकर डायरी व कलम भेंट देकर सम्मानित किया गया स पूर्व छात्र विद्यालय में वर्तमान अध्ययनरत छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बने स यह क्षण विद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक राम जिनका यादव, अंकुश यादव, विनय कुमार यादव,उमेश वर्मा,रामप्रताप वर्मा आर. के .पांडे, अताउल मुस्तफा, जुबेर अहमद, चंदन जयसवाल आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे।



