सोहास खास में ग्राम चौपाल: गांव की समस्या गांव में समाधान का कार्यक्रम सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास खण्ड उसका बाजार के अन्तर्गत सोहास खास में ग्राम चौपाल गांव की समस्या गांव में समाधान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा ग्राम चौपाल- गाव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणो से जानकारी प्राप्त किया गया कि शासन की योजनाओ की जानकारी मिल रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शासन की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्रामीणों को सभी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों के क्षति पूर्ति का भुगतान एवं किसान सम्मान निधि की समस्याओं का निराकरण कराये। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नही होना चाहिए। पात्र लोगो का आयुष्मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड से 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा है। वरासत के प्रकरणो को समयान्तर्गत निस्तारित कराये। जनपद में एसआईआर के अन्तर्गत मतदाता सूची का प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है सभी लोग बीएलओ से गणना प्रपत्र लेकर भरकर उसे बीएलओ को वापस कर दें। जिससे मतदाता सूची में पात्र लोगों का नाम सम्मिलित हो सके। जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियो का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाये। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियो से पूछा कि गांव की कोई और समस्या हो तो बताए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाये। इसके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम चौपाल में अपने विभाग की योजनाओं का स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक करें। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा गर्भवती महिलाओ की गोदभराई कराया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में अन्नपूर्णा भवन ग्राम पंचायत सोंहास खास विकास खण्ड उसका बाजार का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, बीडीओ उसका बाजार व अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्राम प्रधान सोंहास खास व ग्रामवासी आदि उपस्थित थे।




