गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

धान्वी एच.पी. फिलिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन क्षेत्रवासियों को मिलेगा सुविधा व रोजगार का नया अवसर

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में सोमवार को हरैया सतघरवा के ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह के नए प्रतिष्ठान धान्वी एच.पी. फिलिंग सेंटर का भव्य शुभारंभ हुआ। क्षेत्र के विकास और सुविधा को समर्पित इस फिलिंग सेंटर का उद्घाटन सदर विधायक पलटू राम एवं तुलसीपुर विधायक कैलाश शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।यह अत्याधुनिक फिलिंग सेंटर मेवालाल पुलिस चौकी के समीप, फैमिली ढाबा स्थित तुलसीपुर रोड पर स्थापित किया गया है। उद्घाटन समारोह का आयोजन पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू भैया’ के सौजन्य से किया गया, जिन्होंने कहा कि यह नया प्रतिष्ठान न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर ईंधन सुविधा उपलब्ध कराएगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा। समारोह में जिले के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख तुलसीपुर विक्की सिंह, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तुलसीपुर सफीक अहमद, सपा नेता कृष्ण कुमार गिरहर, बसपा नेता भवन प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय जनता ने नए फिलिंग सेंटर की शुरुआत पर खुशी व्यक्त की और कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की सहज उपलब्धता सुनिश्चित होगी। ग्रामीण क्षेत्रों के वाहन चालकों को अब लंबी दूरी तय कर शहर तक ईंधन भराने नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह फिलिंग सेंटर क्षेत्र के विकास की दिशा में एक छोटा लेकिन सार्थक कदम है। मेरा प्रयास रहेगा कि यहां आने वाले हर व्यक्ति को बेहतर सेवा और सौहार्दपूर्ण व्यवहार मिले।”उद्घाटन समारोह के उपरांत अतिथियों ने फिलिंग सेंटर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!