सरदार वल्लभभाई पटेल की मनाई गई 150वीं जयन्ती

लोटन/सिद्धार्थनगर। भारत के श्लौह पुरुषश् सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में थाना कोतवाली लोटन में श्रन फॉर यूनिटीश् का भव्य आयोजन किया गया। यह दौड़ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाली थी, बल्कि देश की अखंडता, एकता और सामाजिक सद्भावना को मजबूत करने का प्रतीक भी बनी। थानाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार सरोज के नेतृत्व में थाना कोतवाली के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जो सरदार पटेल के दर्शन श्एक भारत, श्रेष्ठ भारतश् को साकार करने का जीवंत उदाहरण था।सुबह 08रू00 बजे थाना कोतवाली परिसर से प्रारंभ हुई यह दौड़ एक अनूठे स्वरूप में संपन्न हुई। सबसे आगे एक विशाल बैनर के साथ डायल 112 की गाड़ी हॉर्न बजाते हुए लीड कर रही थी, जिसके पीछे दो आरक्षक बैनर थामे दौड़ते नजर आए। बैनर के ठीक पीछे थानाध्यक्ष श्री सरोज सहित थाना कोतवाली के सभी पुलिसकर्मी जोशपूर्ण कदमों से आगे बढ़ रहे थे। दौड़ के अंत में थाना की सरकारी गाड़ी एवं सरकारी एम्बुलेंस की गाड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करती हुईं चल रही थीं।दौड़ का मार्ग थाना कोतवाली से शुरू होकर सोहांस रोड होते हुए वापस ठोठरी तिराहा पहुंचा, फिर ठोठरी तिराहा से पुलिस बूथ तिराहा तक विस्तृत हुआ। अंततः पुलिस बूथ तिराहा से थाना कोतवाली परिसर में समापन हुआ। इस पूरे आयोजन में पुलिस टीम ने न केवल अनुशासन और ऊर्जा का प्रदर्शन किया, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी एकता का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की खूब सराहना की। एक वरिष्ठ नागरिक ने कहा, ष्सरदार पटेल जी के सपनों को साकार करने के लिए पुलिस का यह प्रयास प्रेरणादायक है। यह दौड़ हमें याद दिलाती है कि एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।ष् आयोजन के दौरान डायल 112 सेवाओं का प्रचार भी किया गया, जिससे जनता में आपातकालीन सहायता के प्रति जागरूकता बढ़ी। थानाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार सरोज ने समापन पर संबोधित करते हुए कहा, ष्सरदार पटेल जी ने 562 रियासतों को एक सूत्र में बांधकर भारत को अखंड बनाया। आज हम उनके आदर्शों पर चलते हुए श्रन फॉर यूनिटीश् के माध्यम से युवाओं को फिटनेस और राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रहे हैं। यह आयोजन जिले भर में शांति और एकता को मजबूत करने का हमारा संकल्प है।ष् यह आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस के सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है, जो न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने बल्कि समुदाय को एकजुट करने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। थाना कोतवाली लोटन आने वाले दिनों में भी ऐसे सकारात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।




