गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर, भारत रत्न मिलना सही मायने में गरीबों का सम्मान

पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष की मनाई गई जयंती विधायक अनिल त्रिपाठी

संत कबीरनगर। सामाजिक न्याय के योद्धा, गरीबों के मसीहा सादगी शुचिता एवं ईमानदारी के प्रतीक बिहार के दो-दो बार मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना गरीबों का सही मायने में सम्मान है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मेहदावल स्थित पी एस मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि माननीय विजय लक्ष्मी गौतम प्रभारी मंत्री नें कहा कि सामाजिक न्याय के योद्धा, गरीबों के मसीहा सादगी शुचिता एवं ईमानदारी के प्रतीक बिहार के दो-दो बार मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना गरीबों का सही मायने में सम्मान है। वह निश्चित रूप से सामाजिक न्याय के लिए जीवन भर प्रयत्न करते रहे। गरीबों के प्रति समर्पित कर्पूरी ठाकुर ने 1978 में पिछड़े वर्ग को पृथक आरक्षण देने का काम किया था, जो देश के अन्य राज्यों में में भी पिछड़े वर्गों के आरक्षण में उनका फार्मूला लागू है। उत्तर प्रदेश में आतिपिछ़ड़ी जातियों की हालत दलितों से भी दयनीय है। हम लोग पिछले 20 सालों ठाकुर जी को भारत रत्न देने की मांग की जा रही थी। उत्तर प्रदेश में ओबीसी आरक्षण में कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी नें कहा कि सही मायने में जमीन से जुड़े व्यक्ति को सरकार नें भारत रत्न देकर त्याग और समर्पण के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत किया है। धनघटा विधायक गणेश चौहान नें कहा कि कर्पूरी ठाकुर आजीवन वंचितों के लिए संघर्ष किए और उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। कार्यक्रम के संयोजक कृपा शंकर ठाकुर नें कहा कि वर्तमान में राजनेताओं को जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर मेहदावल एसडीम,मेहदावल क्षेत्राधिकार, मेहदावल थाना अध्यक्ष ,सुरेश शर्मा ,अनिल शर्मा नई समाज के पदाधिकारी मेहदावल वीडियो राजेश श्रीवास्तव,एडियो पंचायत राजेश पांडे, सचिव अभिनव रवि बस्त, अलाउद्दीन सरमद खान, यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!