गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

माधव रेती क्षेत्र स्थित सरस्वती नगर कॉलोनी की बटुक भैरवनाथ वाली सड़क पर भरा गंदा पानी

मोहल्ले के लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी

बहराइच। बहराइच जिले में डीएम आवास के पीछे माधवरेती क्षेत्र स्थित सरस्वती नगर कालोनी की बटुक भैरवनाथ वाली सड़क पर एम0डी0पब्लिक स्कूल के पास लगभग 200 मीटर में गंदा पानी भरा हुआ है जिसके निकासी का कार्य नगर पालिका परिषद बहराइच द्वारा नहीं कराया जा रहा है एक माह से ज्यादा समय बीत गया। कई बार आश्वासन भी दिया गया लेकिन सब बेकार साबित हो रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार जनता जब नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी को फोन करती हैं तो उनका मोबाइल फोन नहीं उठता है हमेशा स्विच ऑफ बताता है। ऐसे में आखिर जनता का कार्य कैसे होगा? और सरस्वती नगर कॉलोनी के लोग कब तक इस गंदे पानी में चलते रहेंगे। सरस्वती नगर कॉलोनी के लोगों ने मांग किया है कि कुछ सक्रियता दिखाते हुए कम से कम गंदा पानी निकलवाने की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से करा दें और सड़क पर ईंट भट्ठे वाली रबिश दो-तीन ट्राली गिरवा दें तो शायद बच्चों और नागरिकों के आने-जाने लायक हो जाए। जब इस संदर्भ में संवाददाता ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहराइच को फोन लगाया गया तो उनका फोन नहीं उठा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!