महिलाओं को आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए दिया जा रहा है प्रशिक्षण

बलरामपुर। (शांतिकुंज हरिद्वार) नारी उत्कर्ष संगोष्ठी के दूसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत युग संगीत गुरुवर दया के सागर तेरा है न्यारा और गाए जा गाए जा भगवान के गुण गाए जा से हुई, बुधवार को प्रातःकालीन सत्र में शांतिकुंज प्रतिनिधि दीना दीदी जी ने बहनों को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए नारी उत्कर्ष संगोष्ठी के दूसरे दिन के प्रातःकालीन सत्र में दीना दीदी जी द्वारा साप्ताहिक सत्संग,बलिवैश्य यज्ञ को घर-घर पहुंचाना,झोला पुस्तकालय चलाने,विवाह दिवस, जन्मदिन मनाना,अन्नप्राशन, पुंसवन संस्कार,स्थानीय त्यौहार के माध्यम से जागरण ,स्थानीय स्तर पर कन्या कौशल/युवा कौशल प्रशिक्षण सत्र,दाम्पत्य शिविर आयोजित करना,और बहनों का छोटे कार्यक्रमों और संकल्पों से आत्मविश्वास बढ़ाने का संकल्प दिलाया। सायंकालीन सत्र में आदरणीया श्यामा दीदी ने शांतिकुंज आई बहनों द्वारा संकल्प पत्र के जरिए घरों को देव परिवार बनाए जाने का संकल्प दिलाया ताकि एक करोड़ देवपरिवारघर की संकल्पना को मूर्तरूप दिया जा सके. नारी शक्तियों को महाप्रवृज्या/घर-घर जनसंपर्क के लिए प्रेरित किया,इन कार्यक्रमो के जरिए वंदनीय माता जी की जन्म शताब्दी को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया।




