गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

समाजवादी पार्टी के संतराम आर्या को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

बस्ती। संतराम आर्या समाजवादी विचारधारा के धनी थे और आखिरी सांस तक समाजवादी रहे। उन्होने लोहिया, जनेश्वर मिश्र और मुलायम सिंह के विचारों को जन जन तक पहुंचाया। वे आज हमारे बीच नही हैं लेकिन समाजवाद को मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। यह बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कही।वे यहां संतराम आर्या के निधन के बाद आयोजित शोकसभा में उन्हे श्रद्धांजलि देने आये थे। उन्होने कहा एक एक कार्यकर्ता पार्टी का मजबूत स्तंभ है। हमे मुलायम सिंह के विचारों को मजबूत करना है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का पटेल चौक पर सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में पार्टी के लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा संतराम आर्या जी सदैव हमारे दिलों में रहेंगे। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा हम युवाओं का मार्गदर्शन करती रहेगी। कप्तानगंज विधायक कवीन्द्र उर्फ अतुल चौधरी ने संतराम आर्या को कार्यकर्ताओं का प्रेरणास्रोत बताया।रूधौली विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा हमे संतराम आर्या की तरह निष्ठावान बनकर पार्टी को मजबूत करना होगा। शोकसभा और स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से मो. स्वाले, समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, राजमणि पाण्डेय, जमील अहमद, बुद्धिप्रकाश एडोवेकेट, रामशंकर निराला, विजय विक्रम आर्या, फूलचंद भारती, तिलकराम गौतम, सोनू राव, सुरेश चन्द्र, सुबाष यादव, अजय कुमार सिंह, राजू सिंह, चन्द्रप्रकाश चौधरी दयाशंकर मिश्रा, अजय यादव, विपिन त्रिपाठी, अयाज अहमद, समरेन्द्र प्रताप सिंह, रिंकू यादव, कक्कू शुक्ला, मो. नसीम, युनुस आलम, विनय यादव, जितेन्द्र यादव सहित समाजवादी कार्यकर्ता, पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे। सभी ने संतराम आर्या को याद करते हुये उन्हे श्रद्धांजलि दी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!