गैंसड़ी में गायत्री महायज्ञ की तैयारी बैठक संपन्न

बलरामपुर। आगामी 21 से 25 दिसंबर 2025 में गैंसड़ी नगर पंचायत के रामलीला मैदान में होने वाले राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं नवदम्पत्ति सम्मेलन की तैयारी हेतु नगर में स्थित युग निर्माण साहित्य स्टाल पर एक तैयारी बैठक और परिचर्चा आयोजित की गई। इस परिचर्चा में शांतिकुंज हरिद्वार में 2026 में होने वाले माता भगवती देवी शर्मा और अखंड दीपक शताब्दी समारोह के परिप्रेक्ष्य में आयोजित गायत्री महायज्ञ एवं नवदम्पत्ति सम्मेलन दिव्य और भव्य स्वरूप देने की चर्चा की गई। इस परिचर्चा में मुख्य वक्त के रूप में पचपेड़वा गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता अंगद प्रजापति, गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी संजय जायसवाल ने तैयारी के तमाम बिंदुओं पर अपने सुझाव दिए साथ ही साथ कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने की तरकीबें बताई। गायत्री परिवार गैंसडी के ब्लॉक संयोजक राधे गोविन्द गुप्ता, गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ जनपद बलरामपुर के प्रभारी संदीप जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा, विजय लोहिया, कपिल जायसवाल, सचिन सोनी, युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक प्रभारी अजय सैनी , युवा प्रकोष्ठ के सह ब्लॉक प्रभारी माता प्रसाद गुप्ता, विजय गुप्ता और आकाश कसौधन उपस्थिति रहे।




