आत्मविश्वास, अनुशासन और सशक्त शरीर आल इंडिया ट्रेकिंग कैम्प के दूसरे दिन कैडेट्स में जोश और उत्साह का संचार

श्रावस्ती। बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज, घोघवा कला, सिरसिया में चल रहे ऑल इंडिया ट्रेकिंग कैम्प के दूसरे दिन देशभर से आए कैडेट्स में ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर गोरखपुर ग्रुप के डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल विशाल दूबे ने कहा कि ट्रेकिंग केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि यह मानसिक दृढ़ता, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क का जीवंत प्रशिक्षण है। यह शरीर को फिट रखने के साथ-साथ तनाव को कम करता है और हमें नई जगहों व संस्कृतियों से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि यह कैम्प सभी के लिए गर्व का विषय है क्योंकि आप सभी राष्ट्रीय कैडेट कोर (छब्ब्) का हिस्सा हैं। यह वातावरण न केवल रमणीय है, बल्कि अनुशासन, सौहार्द और एकता की भावना को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम में 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविन्द प्रताप सिंह पटवाल ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा ट्रेकिंग शरीर और मन दोनों को मजबूत बनाती है। यह अनेक मांसपेशियों को सक्रिय करती है, हृदय की क्षमता बढ़ाती है और सहनशक्ति में सुधार लाती है। यह एक ऐसी गतिविधि है जो प्रकृति की गोद में रहकर पूरे शरीर की कसरत कराती है। उन्होंने कैडेट्स को स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति सजग रहने की सलाह दी और ट्रेकिंग के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने पर बल दिया। कैम्प में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस ट्रेकिंग कैम्प में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कैडेट्स, एनसीसी अधिकारी, जेसी और एनसीओ शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर कर्नल अनुराग गंजवार (एडम ऑफिसर), एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. सूर्यभान रावत, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, सेकंड ऑफिसर बृजेश कुमार, सूबेदार मेजर बिनय घोष, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार नंद सिंह, सतबीर सिंह, बलबीर सिंह, नायब सूबेदार कुलदीप सिंह, रजनीश, रामकिशोर सहित कई पीआई स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स में देशभक्ति, अनुशासन और टीम भावना को लेकर अद्भुत उत्साह देखने को।




