गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

भिटौली,महराजगंज : पत्रकारों ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
भिटौली,महराजगंज। भिटौली में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जिला मंत्री सुशील शुक्ल के तत्वावधान में सोमवार को भिटौली क्षेत्र के पत्रकारों ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।

मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष भिटौली सुनील कुमार राय रहें। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं।एक पत्रकार अपना पुरा दिन खबर लिखने में लगा देता है जो एक कठीन काम है। पत्रकारों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जिलामंत्री सुशील शुक्ल ने कहा कि होली का त्योहार सादगी और भाईचारे के साथ मनाएं। यह सादगी का त्योहार है। इस अवसर पर सुशील शुक्ल, चंदन मद्धेशिया,कृष्णमोहन जायसवाल, इन्द्र शुक्ल, उमाकांत चौधरी, सुरेंद्र प्रजापति, इकबाल अहमद, पंकज रौनियार, पवन गोंड, आशुतोष मौर्य, कैलाश सिंह, नूरमोहम्मद,आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!