गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

लोक जन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा का श्रावस्ती व बहराइच में भव्य स्वागत

श्रावस्ती। लोक जन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा का जनपद श्रावस्ती और बहराइच आगमन पर कार्यकर्ताओं व समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। डॉ. विश्वकर्मा ने 9 नवंबर को रमाबाई अंबेडकर पार्क, लखनऊ में होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य समाज के दबे-कुचले, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाना है। डॉ. विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोक जन सोशलिस्ट पार्टी हर उस आवाज़ की लड़ाई लड़ रही है जो हाशिये पर धकेल दी गई है। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय नहीं मिलेगा, हमारी लड़ाई जारी रहेगी इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए सभी से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में 9 नवंबर को रमाबाई अंबेडकर पार्क लखनऊ पहुंचें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं। श्रावस्ती प्रवास के दौरान डॉ. विश्वकर्मा ने कई ग्राम सभाओं में बैठकें कर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत कलवा में किशोरी लाल विश्वकर्मा के आवास पर, जमुनहा बाजार में राजेश विश्वकर्मा के यहां, तथा लक्ष्मणपुर में मनोहर विश्वकर्मा के यहां आयोजित सभाओं को संबोधित किया। हर जगह पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता देखकर डॉ. विश्वकर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की और सभी को एकजुट होकर समाज के विकास की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। डॉ. विश्वकर्मा के आगमन से जनपद में राजनीतिक माहौल उत्साहपूर्ण हो उठा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि 9 नवंबर का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और यह समाज के जागरण का नया अध्याय लिखेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!