गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : केंद्रीय बजट की व्यापारियों एवं बुद्धिजीवियों ने किया सराहना

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। कस्बा के प्रमुख व्यवसाई एवं नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुख, और एक सौ करोड़ भारतवासियों की आशा, आकांक्षा और अमृत काल के संकल्पों को पूरा करने वाला सिद्ध होगा। यह आम बजट आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है। इसमें अंत्योदय की पावन भावना व विकास की असीम संभावना है। कस्बा के व्यवसाई एवं आर्थिक मामलों के विशेष जानकार पंकज वृंद ने कहा कि समाज के हर तबके के लिए बजट में प्रविधान किया गया है। यह रामराज्य की अवधारणा को साकार करने वाला है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व उनकी टीम का प्रयास सराहनीय है। क्षेत्र के ग्राम कोल्हुआ निवासी प्रोफेसर डॉक्टर पंकज पाण्डेय ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए तीन लाख करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

बजट में अन्नदाता किसानों की समृद्धि, कृषि व सहायक सेक्टरों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये और महिला सशक्तिकरण के लिए तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रविधान किया गया है। इससे सर्वाधिक लाभांवित देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की आधी आबादी होने वाली है।।युवाओं के लिए लाखों नौकरियों के साथ-साथ मध्यमवर्गीय परिवार के लिए इनकम टैक्स में नए टैक्स स्लैब की रियायत स्वागत योग्य है। मोबाईल के स्टॉकिस्ट एवं विक्रेता पंकज अग्रहरि ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यमवर्गीय परिवारों को टैक्स में आज सबसे बड़ी छूट मिली है। तीन लाख तक के इनकम टैक्स में कोई टैक्स नहीं लगेगा। अन्य स्लैब भी राहत भरे हैं। यह बजट भारत को पांच ट्रिलियन डालर की इकोनामी में बदलने के संकल्प के साथ ही दुनिया के ग्रोथ इंजन के रूप में भारत की भूमिका और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

Back to top button