गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : का लाल पुर्तगाल में करेगा कमाल,भारत का डंका बजाने को तैयार

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। पुर्तगाल के माचिनो में आयोजित होने वाली बायथल और ट्रायथल विश्व चौंपियनशिप के लिए मॉडर्न पेंटालॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा शोहरतगढ़ कस्बा निवासी एकांश रूंगटा को चुना गया है। विदित हो कि तैराकी में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने प्रतिभाग किया है और पूरे करियर में कई पदक जीते हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा सेन्टएंड्यूज पब्लिक स्कूल शोहरतगढ़ से, प्राथमिक उच्च शिक्षा राम स्वरूप पब्लिक मेमोरियल लखनऊ, हाईस्कूल की शिक्षा जीडी गोइन्का गोरखपुर और इण्टरमीडियट की शिक्षा जागरण पब्लिक स्कूल लखनऊ से हुई। उच्च शिक्षा और स्विमिंग के प्रशिक्षण के लिए वे क्राइएस्ट यूनिवर्सिटी बैंगलोर चले गए जहाँ मेजर इन आर्ट्स की शिक्षा के साथ स्विमिंग का प्रेक्टिस कर रहे है और इसी प्रेक्टिस के दौरान उनका चयन हुआ है। उनके पिता राजेन्द्र कुमार रूँगटा उर्फ नीलू रूँगटा व्यवसायी है और समाजसेवी में रुचि रखते है।

एकांश के परदादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी रहे। मीडिया से मुखातिब होते हुए अकांश रूँगटा ने बताया कि भारत का प्रतिनिधित्व करना बड़े ही हर्ष की बात है और उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वे विदेशों में भारत का डंका बजाये।इसी चयन को लेकर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व निवर्तमान ग्राम प्रधान श्याम सुंदर चौधरी ने एकांश रुंगटा के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आये अन्य अतिथियों सहित उन्होंने एकांश रुंगटा और उनके पिता को चंदन लगाकर, बुके देकर उनका माल्यार्पण किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की धरती ने बहुत से खिलाड़ियों को पैदा किया जिसने विदेशों में भारत का डंका बजाया है। उन्होंने विश्वविख्यात हॉकी खिलाड़ी, मेजर ध्यानचंद, क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी सहित खिलाड़ी नीरज चोपड़ा समेत बहुत से प्रतिभावान खिलाड़ियों को याद कर उनके विषय मे विस्तार से अपनी बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामबिलास यादव ने कहा कि शोहरतगढ़ जैसे क्षेत्र से निकलकर कम संसाधनों में बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना लोगों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिभावान व्यक्ति के लिए स्थान मायने नही रखता है। इसके साथ ही नगर के रत्नेश सोनी, दीपक कौशल ने एकांश को शुभकामनाएं दी है। पिता राजेन्द्र कुमार रूँगटा उर्फ नीलू रूँगटा ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन कोच व गेम टीचर विवेक त्रिपाठी ने किया। इस दौरान सदानन्द उपाध्याय, उमेश प्रताप सिंह, राजेन्द्र कुमार रूँगटा (नीलू रूँगटा), रत्नेश सोनी, दीपक कौशल, गोविन्द वर्मा, बेचन, मंटू जायसवाल, ग्राम प्रधान राममिलन चौधरी, बीरेंद्र गिरी बाबा, राजू बाबा, अमित तिवारी, दानिश भाई, बरसाती आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button