गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

गांव की समस्या गांव में समाधान: नियांव में चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। ब्लाक शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत नियांव में गांव की समस्या गांव में समाधान करने हेतु शुक्रवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिव अजय भारतीया ने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशनकार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए सचिव ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रमुख रूप से सचिव अजय भारतीया, ग्राम प्रधान श्रीमती गीता, प्रधान प्रतिनिधि सरजू प्रसाद, पंचायत सहायक सुमन, रोजगार सेवक वीरेन्द्र कुमार, केयर टेकर रुखमणि चौरसिया, फागू, शिवकुमार, राम हरख, श्रवण, रमेश बहादुर चौधरी, राम बहादुर चौधरी, पीताम्बर, मंगरे, सोना आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!