सदर क्षेत्र बसौना गांव में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
संदीप के पास तीन साल की बेटी व दो माह का बेटा है।

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बसौना गांव निवासी संदीप (24) को शुक्रवार देर शाम चौराहा से चाय पीकर घर लौटते समय पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर पीट दिया।वहींपुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करलिया है। युवक की मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, बसौना गांव निवासी संदीप (24) पुत्र सीता राम शुक्रवार देर शाम गांव केचौराहा पर चाय पीने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि चाय पीकर लौटते समय एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित करदिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की चार साल पूर्व शादी हुई थी। उसकी एक तीन साल की बेटी व दो माह का बेटा है।इस संबंध में शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।




