पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाकर सुरक्षा के बारें में व हेल्पलाइन नम्बरों के बारें में दी जानकारी

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को थाना क्षेत्र चिल्हियां के ग्राम केसारा में महिलाओं को जो थाने तक नहीं आ सकती हैं महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं, के बारें में जानकारी दी गई। वहीं मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन,108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर एवं नए कानून के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के स्टीकर चस्पा किये गयें। इस दौरान मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक अमित कुमार शाही, उप निरीक्षक मोतीलाल, उप निरीक्षक लालचन्द यादव, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार, महिला कांस्टेबल सीमा यादव व महिला कांस्टेबल कंचन यादव मौजूद रहीं।




