कुश्ती दंगल का कार्यक्रम उद्घघाटन पूर्व जिलाध्यक्ष सपा संजय यादव ने किया,,करमा/सोनभद्र

करमा
विकास खंड के गांव रानीतारा में मंगलवार को विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच को दिखाएं। सकिर अली मेरठ और लाल जी बनारस के बीच पचास हजार रूपए की कुश्ती बराबर रही।
विशाल दंगल में चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, मेरठ, इलाहाबाद, गाजियाबाद, गाजीपुर सहित अन्य जिलों से पहलवान आये हुए थे। पहली कुश्ती महिला पहलवान सृष्टि यादव वाराणसी व वीरेन्द्र नौडीहा सोनभद्र के बीच तीन हजार रुपये की हुई, जिसमें वीरेन्द्र पहलवान विजेता रहा। इसके बाद एक से बढ़कर एक कुश्ती प्रतियोगिता का हजारों लोगों ने आनन्द उठाया। दंगल कार्यक्रम का उद्घाटन सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने धूप दीप के साथ फिता काटकर किया। दंगल मे आये हुए अथितियों का कमेटी द्वारा माल्यार्पण कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया l मुख्य अतिथि सपा अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि किसी भी खेल को मित्रवत व्यवहार से खेलना चाहिए। कुश्ती हमारे देश का बहुत ही पुराना खेल है, देश की मिट्टी ने ऐसे पहलवानों को पैदा किया है जिन्होंने पूरी दुनिया मे देश का नाम रोशन किया है, देश के तमाम महिला एवं पुरूष पहलवानों का आज भी दुनिया के कोने कोने तक डंका बज रहा है, उन्हों ने कहा कि खेल से मन मस्तिष्क के साथ खिलाड़ियों का सामाजिक विकास होता है।गाँव स्तर से शुरुआत कर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच जाते हैं।प्रतियोगिता में दांव आजमाते हैं और समाज मे सम्मान मिलता है,संचालन राम सेवक यादव ने किया। रेफरी की भूमिका संतोष कुमार तिवारी व मोहन यादव ने निभाया। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ लोक पति पटेल, जिला सचिव प्रमोद यादव ,प्रधान होशीला, लक्ष्मण यादव, डॉ पी एल यादव, मोहन यादव, विजई यादव,धीरज यादव, इन्द्र बहादुर आदि लोग मौजूद रहे।


