गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

अचानक तबियत बिगड़ने से आरक्षी की मौत, पुलिस अधीक्षक नें श्रद्धांजलि अर्पित की,, सोनभद्र

 

*पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार मीणा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मृतक मुख्य आरक्षी मान्धाता सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि-*

04.05.2025 को थाना कोन पर पीआरवी 112 में नियुक्त मुख्य आरक्षी मान्धाता सिंह जो मूल रूप से ग्राम ग्राम पहाड़ीपुर, थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर के निवासी थे तथा दिनांक 03.05.2025 को पीआरवी 1338 पर समय 09.00 बजे से रात्रि 21.00 बजे तक ड्यूटी नियमानुसार सम्पादित की गयी थी, बाद समाप्त ड्यूटी भोजन करने के उपरान्त अपने बैरक में सोये हुए थे।  04.05.2025 को समय करीब 07.00 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गयी थाने पर मौजूद अधिकारी कर्मचारीगण की मदद से प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोन ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस लाइन में दिवंगत मुख्य आरक्षी मान्धाता सिंह के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी गयी तथा मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य आरक्षी मान्धाता सिंह के पार्थिव शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन में अन्तिम सलामी देने के उपरान्त उनके शरीर को ससम्मान परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!