सोनभद्र
शार्ट सर्किट किसान के आंख के सामने धू धू कर जला पुआल व धान की फसल,,करमा/सोनभद्र

करमा थाना क्षेत्र के करनवाह गांव में रविवार को 1:30 बजे दिन में बिजली के शॉट सर्किट से तीन बीघा का खलिहान में रखा धान और 16 बीघा का पुआल जल गया । भुक्तभोगी राबिन सिंह ने बताया की अपने खेत की बुवाई कर रहे थे इस दौरान घर के कुछ ही दूरी पर खलिहान में रखे धान में धुआं उठने की जानकारी मिली उन्होंने 112 नंबर पुलिस एवं फायर ब्रिगेट को सूचित किया। आसपास के लोग आग को बुझाने का प्रयास किए लेकिन धान नहीं बच पाया । फायर ब्रिगेट मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया लेकिन धान व पुआल जल चुका था।

