उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सीओ ने एसएसबी व थानाध्यक्ष शोहतगढ़ पुलिस के साथ खुनुवां नेपाल बार्डर का किया निरीक्षण

खुनुवां/सिद्धार्थनगर।गुरुवार को एसएसबी व थाना शोहतगढ़ पुलिस के साथ आगामी त्यौहार दीपावली, गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत थाना शोहरतगढ़ के खुनुवां नेपाल बार्डर का निरीक्षण किया। वहीं अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा और तस्करी रोकथाम व सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु पुलिस, एसएसबी, कस्टम व अन्य विभागों के साथ समन्वय बैठक किया। इस दौरान थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह, चौकी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार पासवान, एसएसबी व कस्टम के अधिकारी सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहें।




