थाना प्रांगण में त्यौहार धनतेरस, दीपावली, भैयादूज, छठ पूजा के दृष्टिगत पीस कमेटी की किया गोष्ठी

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में एवं एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ की अध्यक्षता में बुधवार को थाना शोहरतगढ़ पर आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, भैयादूज, छठ पूजा के दृष्टिगत पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी मे उच्चाधिकारीगण से प्राप्त आदेशो निर्देशो से अवगत कराया गया एवं त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर नवीन कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि शोहरतगढ़़ रवि अग्रवाल, नेता अल्ताफ हुसैन, व्यापार मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल, मनोज कुमार गुप्ता धर्मेन्द्र कुमार, शिवरतन कन्नौजिया सहित तमाम लोग मौजूद रहें।




