गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

खेलकूद से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकासरू डॉ. विनय कुमार सक्सेना

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। जनपद स्तरीय पीएम श्री विद्यालयों की एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए पीएम श्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद एवं लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही रंगोली निर्माण, हास्य-व्यंग्य, गीत एवं कविता प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि भी बढ़ती है। उन्होंने विद्यालयों में समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक, सामाजिक और नैतिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।कार्यक्रम के आयोजन में गेम प्रभारी डॉ. सूर्यभान रावत, जिला संबंधित प्रशिक्षण प्रभारी प्रदीप कुमार वर्मा का विशेष योगदान रहा। संचालन वीरेंद्र पाल सिंह ने किया, जबकि मुख्य अतिथियों के प्रति आभार राजेश कुमार मिश्रा ने व्यक्त किया। विजयी प्रतिभागियों को वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश कुमार वर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक रजनीश पाठक, वीरेंद्र कुमार, प्रीति मिश्रा, डॉ. नंद कुमार शुक्ला, अभिमन्यु त्रिपाठी, संतोष सिंह, शक्तिधर पाठक, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, श्याम सुन्दर, शबनम, नदीम अहमद, रघुकुल शिरोमणि, योगेश गुप्ता, विनोद यादव, अखिलेश कुमार, दिलीप वर्मा सहित अनेक शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!