दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करने हेतु शासन और प्रशासन से मांग

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। विगत माह में हुई जगदेव यादव कटहरी बाग,ननके यादव निबिहा तथा अहिरन टांड एवं अशरफा आदि गांवों में हुई ताबड़तोड़ हत्याओं पर अभी तक कोई कार्रवाई तथा पर्दाफाश न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पीड़ित परिजनों के द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन एवं आमरण अनशन तीन दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक शासन और प्रशासन के कानों में जू तक न रेंगने पर आज धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह,जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष विष्णु यादव तथा सामाजिक कार्यकर्ता गिरिजेश यादव वीरेंद्र बाल्मीकि आदि नेताओं ने अनशनकारी दुलारे यादव शिवा व अन्य आन्दोलन कारियों को पूर्ण समर्थन देकर उनकी जायज मांगों को तत्काल पूरी करके दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करने हेतु शासन और प्रशासन से मांग किया है तथा यदि जल्द ही अनशनकारी दुलारे यादव शिवा व पीड़ित परिजनों को न्याय न मिलने की दशा में संघर्ष को धार देकर आर पार की निर्णायक लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।इस अवसर पर सेवादल के अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र पूर्व नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी दीपक त्रिवेदी डाक्टर शिवमोहन मिश्रा राम नरेश यादव मूलचंद राव सहित कई लोगों ने सामूहिक रूप से समर्थन किया।




