गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम ने धनवंतरी व अपोलो हॉस्पिटल को किया सील, जारी की नोटिस

बांसी/सिद्धार्थनगर। क्षेत्र में चल रहे अवैध अस्पतालों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को नगर पालिका बांसी के दो अस्पताल को नवीनीकरण होने तक संचालित न करने का नोटिस दिया तथा एक अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर को सीज कर दिया गया है। इन अस्पतालों में भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया और कुछ को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल, अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर व पैथोलॉजी पर प्रशासन और पुलिस की टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार पर लगाम लगाने का प्रयास किया है। बांसी कस्बे में स्थित धन्वंतरी हॉस्पिटल व अपोलो हॉस्पिटल पर मंगलवार को सीएमओ डॉ0 रजत कुमार चौरसिया व एसडीएम शशांक शेखर राय की टीम के साथ पुलिस विभाग की टीम छापेमारी की, जिसमें पहले धन्वंतरी हॉस्पिटल पर रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं पाया गया। यहां भर्ती मरीजों को सरकारी अस्पताल भेजा गया। जब तक रजिस्ट्रेशन नहीं होता तब तक अस्पताल बन्द करने की नोटिस चस्पा किया। वही दूसरी तरफ अपोलो हॉस्पिटल में स्वास्थ्य एवं प्रशासन की टीम पहुंची, जिसमें डिप्टी सीएमओ शेषभान गौतम व नायब तहसीलदार माधुर्य यादव सीएचसी अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार चौधरी ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अस्पताल में चल रहे अवैध अल्ट्रासाउण्ड को सील करते हुए भर्ती मरीजों को अस्पताल व उनके घर भिजवाया ।अपोलो हॉस्पिटल में चल रहे अवैध अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर का रजिस्ट्रेशन न होने की वजह से उसे सील कर दिया गया। अस्पताल के बाहर प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया गया। साथ ही यह निर्देश दिया गया कि जब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो जाता, तब तक अस्पताल का संचालन न किया जायें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!